Text formatting कैसे करे ?





Chapter -3
Text formatting कैसे करे ?
(How to format our text)

दोस्तों html लैंग्वेज में text formatting करना बहुत ही आसान काम है।और वो भी सिंपल html tags का use करके 
तो आइये शुरू करते है -
Html लैंग्वेज में टेक्स्ट को bold italic और underline करने के लिए कुछ सिंपल tags बनाये गए है। अगर हमें टेक्स्ट को बोल्ड करना है तो बी tag ,italic करना है तो i टैग और underline करना है तो u टैग का use करके बड़े ही आसान तरीके से text formatting कर सकते है।
यहां पर आप coding देख सकते है-
<!DOCTYPE html> 
<html> 

<head> 
 <title>लर्निंग html</title> 
</head> 

<body> 

 <b>Bold Text</b> 
 <br> 
 <i>Italic Text</i> 
 <br> 
 <u>UnderLine Text</u> 
 <br> 
 <b><u><i>This is the Mixed Line</i></u></b> 

</body> 

</html>




Subscript
इस command कि सहायता से text को subscript रूप में बनाया जा सकता है | प्रारंभ में <sub> टैग और अंत में इसका पूरक </sub> टैग लगाया जाता है |
Syntax –
<Body>
<sub> Any text</sub>
</Body>

Superscript –
इस कमांड के द्वारा किसी भी text को superscript बनाया जा सकता है | अत: प्रारंभ में <sup> टैग और अंत में Closing </sup>टैग का use किया जाता है |
Syntax –
<Body>
15 <sup>  th </sup>
</Body>

Strike out –
यह command text को कटा हुआ प्रदर्शित करने के काम आता है , अत: इस कार्य हेतु उस text के शुरू में <strike> टैग और अंत में </strike> टैग लगाया जाता है |
<Body>
 <strike>  Any text </strike>
</Body>


Big Element (बड़ा अवयव ) –
व्यवस्थित font के आकर को मामूली सा बड़ा करने के लिए big element कमांड का use किया जाता है |
अत: इसे व्यवस्थित करने के लिए प्रारंभिक टैग <big> तथा अंतिम टैग </big> का use किया जाता है |
Example –
<Body>
<big>  Hello World </big>
</Body>


Small Element (छोटा अवयव ) –

व्यवस्थित font के आकर को मामूली सा छोटा करने के लिए Small element कमांड का use किया जाता है |
अत: इसे व्यवस्थित करने के लिए प्रारंभिक टैग <Small> तथा अंतिम टैग </Small> का use किया जाता है |
Example –
<Body>
<small>  Hello World </small>
</Body>



Comment –
Comment HTML डॉक्यूमेंट का वह भाग है जो कि browser द्वारा दिहाया नही जाता है | कमेंट का main use यह भी है कि कोई भी अनजान व्यक्ति कमेंट को देख कर यह पता लगा सकता है कि इस html डॉक्यूमेंट में टैग के कार्य क्या क्या है , या html कोड क्या प्रदर्शित करता है |
Syntax – <!...>
Example:
<Body>
<!...Any text..>
</Body>
  
दोस्तों आप मेरे blog से बहुत ही आसानी से html और css language सीख सकते हो। अगर आपको कुछ समझ में ना आये तो आप comment section में कम्मेंट करके पूछ सकते है।
Next chapter जल्द ही...
* Nilesh dadheech

Post a Comment

1 Comments